-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेलते समय सात वर्षीय मासूम के गले में लगा रस्सी का फंदा, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अहार क्षेत्र के एक गांव में खेल-खेल में गले में रस्सी का फंदा लगने से करीब सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अहार क्षेत्र के एक गांव में खेल-खेल में गले में रस्सी का फंदा लगने से करीब सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बालक के परिजन अपने-अपने आवश्यक कार्यों में लगे हुए थे। वहीं बालक पशुओं की देखभाल कर रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पशुओं के घेर में खड़े एक पेड़ की शाखा पर बालक ने रस्सी बांध ली और दूसरे सिरे से फंदा बनाकर खेलने लगा। इसी दौरान अचानक रस्सी उसके गले में फंस गई और वह नीचे लटक गया। उधर, खेतों में काम करने के बाद जब परिजन पशुओं का दूध निकालने और चारा डालने के लिए घेर में पहुंचे तो बालक को पेड़ की शाखा से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बालक को नीचे उतारकर उसकी नब्ज और धड़कन जांची गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने और दुखी परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
