Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भारत ने लॉन्च की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन, पोल्ट्री क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/11/2026 10:17:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/11/2026 10:17:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हाल के वर्षों में बर्ड फ्लू की दुनिया भर में खूब चर्चा रही है, इससे कोई स्थान से मौत की खबरें भी सामने आई थीं। वैसे तो बर्ड फ्लू मुर्गियों से फैलने वाली बीमारी माना जाता रहा है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हाल के वर्षों में बर्ड फ्लू की दुनिया भर में खूब चर्चा रही है, इससे कोई स्थान से मौत की खबरें भी सामने आई थीं। वैसे तो बर्ड फ्लू मुर्गियों से फैलने वाली बीमारी माना जाता रहा है। लेकिन यह बीमारी इतनी गंभीर हो सकती है कि संक्रमित पक्षियों में मौत का आंकड़ा लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में मुर्गियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के स्ट्रेन के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन तैयार की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में इस वैक्सीन को लांच किया। यह वैक्सीन न सिर्फ भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दिखाती है, बल्कि पोल्ट्री क्षेत्र को बर्ड फ्लू जैसे गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए  देश में विकसित पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन लॉन्च की। 

कार्यक्रम में वैक्सीन लॉन्च करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह वैक्सीन भारत की आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। इस वैक्सीन को भोपाल स्थित आईसीएआर- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान) ने विकसित किया है। यह संस्थान पशु और पक्षियों में फैलने वाली गंभीर संक्रामक बीमारियों पर रिसर्च करता है। यह भारत में पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे बेहद खतरनाक एवियन इनफ्लुएंजा(HPAI)के H5N1 वायरस के क्लेड 2.3. 2.1 a प्रकार के खिलाफ तैयार किया गया है। क्लेड का मतलब वायरस का एक खास समूह या प्रकार है,जिसकी अनुवांशिक बनावट दूसरे प्रकारों से कुछ अलग हो सकती है। हाईली
पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा को आम भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है। यह मुर्गियों और दूसरी पक्षियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के फैलने पर संक्रमित पक्षियों में लगभग 100 प्रतिशत तक मौतें हो सकती हैं। हाल के दिनों में इंसानों में भी बर्ड फ्लू का खतरा देखा गया है।
 

Related News

मध्य प्रदेश: अयोध्या में आकाश आनंद का भव्य स्वागत, सुरेश यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित; 2027 चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की तैयारी

गुजरात: मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार वारदातों का खुलासा; 1.77 लाख रुपये के मोबाइल और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर महिला और बेटियों से मारपीट व अभद्रता का आरोप, एसएसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: खेत की मेड़ पर बनी दीवार ढहाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: खेलते समय सात वर्षीय मासूम के गले में लगा रस्सी का फंदा, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक


Featured News