-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दशहरा से पहले डीएम और एसपी ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रावण दहन कार्यक्रम में संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रावण दहन कार्यक्रम और मेले में शांति, सौहार्द तथा आपसी भाईचारे के साथ शामिल हों। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।
