-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद बलरामपुर में जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद बलरामपुर में जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनी के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और नवप्रवर्तकों द्वारा तैयार किए गए नए उपकरणों, तकनीकों तथा उपयोगी समाधानों को देखा। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना है, जिनके पास औपचारिक तकनीकी या वैज्ञानिक शिक्षा नहीं है, लेकिन वे अपने अनुभव, समझ और रचनात्मक सोच के आधार पर नए आविष्कार करते हैं। ऐसे नवप्रवर्तक रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सरल एवं उपयोगी उपकरण और तकनीक विकसित करते हैं। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और जमीनी स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, उनके नए विचारों को मंच प्रदान करने और उपयोगी आविष्कारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही, स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने और आमजन के बीच वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नवाचार के लिए केवल औपचारिक शिक्षा ही जरूरी नहीं है, बल्कि अनुभव, कल्पनाशीलता और समस्याओं को हल करने की सोच भी नए आविष्कारों का आधार बन सकती है।
दिल्ली: नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का दावा, उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, 89.31 प्रतिशत हुआ मतदान
उत्तर प्रदेश: मदनपुरा में दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
उत्तर प्रदेश: रामलीला से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या, लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश: जमीन के विवाद में दिव्यांग की हत्या, छोटे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान: ईशांत काबरा जनसंपर्क अधिकारी और महावीर पाराशर प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत
