Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ईशांत काबरा जनसंपर्क अधिकारी और महावीर पाराशर प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/10/2026 03:15:13 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/10/2026 03:15:13 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ईशांत काबरा बने जनसंपर्क अधिकारी, महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी पद की जिम्मेदारी विभागीय डीपीसी में मिली पदोन्नति, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में स्टाफ और मीडियाकर्मियों ने दी बधाई,

विस्तार

राजस्थान: ईशांत काबरा बने जनसंपर्क अधिकारी, महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी पद की जिम्मेदारी विभागीय डीपीसी में मिली पदोन्नति, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में स्टाफ और मीडियाकर्मियों ने दी बधाई, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भीलवाड़ा कार्यालय में कार्यरत ईशांत काबरा और महावीर पाराशर को पदोन्नति मिलने पर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। विभाग की ओर से जारी पदोन्नति आदेशों के अनुसार ईशांत काबरा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तथा महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी (एओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्थान जनसंपर्क विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर विभाग के 31 सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इसमें भीलवाड़ा कार्यालय में कार्यरत सहायक जनसंपर्क अधिकारी ईशांत काबरा का नाम भी शामिल है।

इसी प्रकार, राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी के तहत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया। दोनों कार्मिकों की पदोन्नति पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय भीलवाड़ा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों सहित मीडियाकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक पद पर कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव, वरिष्ठ सहायक रोहित वर्मा, सूचना सहायक ज्योति साहू, कनिष्ठ सहायक कालूलाल बैरवा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक पवनेश शर्मा, तरसेम मीणा और अंशिका गौतम सहित कार्यालय स्टाफ, मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों एवं मीडियाकर्मियों ने ईशांत काबरा और महावीर पाराशर को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों में सफलता की उम्मीद जताई।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News