Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आशिकाने रसूल कमेटी के जश्ने ईद मिलादुन्नबी में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, मौलाना अमीनुल कादरी ने दिया अमन-भाईचारे का पैगाम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 10:24:30 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 10:24:30 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आशिकाने रसूल कमेटी अंदरकोट, अजमेर की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 14 अक्टूबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन ढाई दिन के झोपड़े की पार्किंग में किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

विस्तार

राजस्थान: आशिकाने रसूल कमेटी अंदरकोट, अजमेर की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 14 अक्टूबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन ढाई दिन के झोपड़े की पार्किंग में किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलमा-ए-दीन और मशहूर नातख्वानों ने शिरकत कर महफिल को रूहानी बनाया। कार्यक्रम का आगाज अजमेर शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी साहब ने तिलावते कुरआन पाक से किया। इसके बाद जयपुर से आए मशहूर नातख्वां इमरान बरकती साहब ने अपनी खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक पेश की। उनकी नातों से महफिल का माहौल खुशनुमा हो गया और मौजूद अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत के साथ नातों को सुना।

इसके बाद महाराष्ट्र के मालेगांव से आए मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना सैयद अमीनुल कादरी साहब ने अपनी तकरीर में हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी, उनके अखलाक, इंसानियत, मोहब्बत और तालीमात पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सलातो-सलाम के बाद देश में अमन-चैन के लिए की दुआ मौलाना सैयद अमीनुल कादरी साहब की तकरीर के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया। इसके पश्चात जनाब मेहदी मियां चिश्ती साहब ने देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ करवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों ने दुआ में शिरकत की।

लंगर तकसीम कर किया कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के अंत में अकीदतमंदों के बीच लंगर तकसीम किया गया। आशिकाने रसूल कमेटी अंदरकोट की ओर से आयोजित इस जलसे में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। बाहर से आए उलमा-ए-दीन की शिरकत और नात-ओ-तकरीर के जरिए पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात को आम लोगों तक पहुंचाया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में मोहब्बत, इंसानियत, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया गया।पूरा कार्यक्रम अकीदत और एहतराम के माहौल में संपन्न हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News