Contact for Advertisement 9650503773


लद्दाख में हुई बड़ी दुर्घटना, नदी में गिरी जवानों से भरी बस, 7 जवान शहीद

Major accident in Ladakh, bus full of soldiers fell in river, 7 soldiers martyred - Photo by : Social Media

लद्दाख   Published by: Agency , लद्दाख   Edited By: , Date: 28/05/2022 11:44:05 am Share:
  • लद्दाख
  • Published by.: Agency ,
  • Edited By.: ,
  • Date:
  • 28/05/2022 11:44:05 am
Share:

संक्षेप

लद्दाख के तुरतुक में शुक्रवार को जिस वाहन से भारतीय सेना यात्रा कर रही थी, वह फिसल कर श्योक नदी में जा गिरी। उसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर जगह पर हुई।

विस्तार

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर के एक बड़े हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। 

लद्दाख के तुरतुक में शुक्रवार को जिस वाहन से भारतीय सेना यात्रा कर रही थी, वह फिसल कर श्योक नदी में जा गिरी। उसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर जगह पर हुई।

कश्मीर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमरान मुसावी ने बताया कि, घायलों को कश्मीरी सेना के वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमरान मुसावी ने ये बया किया है कि सेना की 7 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर पंचकूला स्थित सेना की पश्चिमी कमान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शूटरों के महतबिक शुक्रवार कि सुबह नौ बजे के आस पास भारतीयों नौ जवानो कि बस (जेके10-6245) परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर की ओर निकली। बस में अग्रिम इलाकों में तैनाती के लिए जा रहे 26 सैनिक सवार थे।

सूत्रों से यह पता चला है कि बस अनियंत्रित होकर 90 फीट खाई में लुढ़कते हुए नीचे श्योक नदी में जा गिरी। हादसा का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ लद्दाख पुलिस व सेना के जवान मोके पर पहुंचे।

एक अधिकारी के मुताबिक यह पता चला है कि 7 जवान शहीद हुए है। बाकि सभी  को भी गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने कहा कि वाहन सड़क से लगभग 50 से 60 फीट की गहराई तक श्योक नदी में गिर गया।

अधिकारी ने कहा कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से उप सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। थोइस से 25 किमी दूर सुबह करीब नौ बजे वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। सभी घायलों को शुरू में परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया।

14/08/2026
14/08/2026
14/08/2026
13/08/2026
13/08/2026
08/08/2026
07/08/2026
05/08/2026