Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार पर हजारी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

- Photo by :

  Published by: Kamal Das ,   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 11:09:31 pm Share:
  • Published by.: Kamal Das ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 11:09:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले के ताखा ब्लॉक स्थित सरसई नावर के प्रसिद्ध श्री हजारी महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले के ताखा ब्लॉक स्थित सरसई नावर के प्रसिद्ध श्री हजारी महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह करीब 3 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरे दिन 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा हजारी महादेव के दर्शन किए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में सावन के पहले सोमवार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा, सीओ भरथना रामदवन मौर्य और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिससे दर्शन और जलाभिषेक का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क पार्किंग, छाया, पेयजल और चिकित्सा शिविर समेत कई व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी गई।

इस दौरान मंदिर परिसर में लगाए गए खोया-पाया केंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केंद्र की मदद से मेले में अपने परिजनों से बिछड़े 16 श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिवार वालों से मिलवाया गया। अपनों से मिलने के बाद परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई।सावन के पहले सोमवार पर हजारी महादेव मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना और जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

14/08/2026
14/08/2026
14/08/2026
13/08/2026
13/08/2026
08/08/2026
07/08/2026
05/08/2026