Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भांडेर में शादी के निमंत्रण की APK फाइल से साइबर ठगी, युवक के खाते से निकले 23 हजार रुपये

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 10:22:19 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 10:22:19 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मोबाइल हैक कर अकाउंट खाली करने का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक चंचल योगी निवासी बजरिया मोहल्ला भांडेर के बैंक और पोस्ट ऑफिस अकाउंट से कुल तेईस हजार रुपए निकल गए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मोबाइल हैक कर अकाउंट खाली करने का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक चंचल योगी निवासी बजरिया मोहल्ला भांडेर के बैंक और पोस्ट ऑफिस अकाउंट से कुल तेईस हजार रुपए निकल गए। यह घटना 18 अक्टूबर को घटित हुआ। इस मामले में पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। साइबर ठगी के इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित युवक चंचल ने बताया कि उनके मोबाइल पर रामकुमार कुशवाहा के नंबर से 14 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण से संबंधित एक एपीके फाइल और मैसेज प्राप्त हुआ था। इस एपीके फाइल को ओपन किया लेकिन वह ब्लैंक निकली। बात आई गई हो गई। 18 अक्टूबर की शाम सात से आठ के बीच पीएनबी बैंक के अकाउंट से 21 हजार रुपए कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। जब इस माइसेज को ओपन करने का प्रयास किया तो वह ओपन नहीं हुआ और इसके साथ ही मोबाइल ने भी काम करना बंद कर दिया। 

मतलब वह हैक हो गया। इस मोबाइल की सिम दूसरे मोबाइल में डाली पीएनबी का मैसेज पढ़ा। 21 हजार रुपए कट चुके थे। खाते में केवल 562 रुपए ही शेष बचे। वहीं पोस्ट ऑफिस अकाउंट से भी दो हजार रुपए निकल गए। इन दोनों खातों में वही नंबर अटैच था जिस पर व्हाट्सएप चलता है।  वहीं, इस मामले में रामकुमार कुशवाहा का मोबाइल भी हैक हुआ। यहीं से उसके नंबर से उसकी नंबर लिस्ट में दर्ज सभी नंबरों पर संचालित व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एपीके फाइल में 20 अक्टूबर की शादी का निमंत्रण कार्ड पहुंचा। इस फाइल को जिन लोगों ने ओपन किया, उनके या तो खाते से पैसे निकले या उनके मोबाइल हैक हुए। खुद रामकुमार के अनुसार, उनके अकाउंट से पैसे तो नहीं कटे लेकिन मोबाइल जरूर हैक हो गया था। उनके ही अनुसार, उनके नंबर से जितनों के व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड एपीके फाइल पहुंची और जिन्होंने उसे खोली। उन्हें कुछ न कुछ नुकसान जरूर उठाना पड़ा। रामकुमार ने भी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News