-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गेहूं बेचकर पैदल घर लौट रहे 63 वर्षीय किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कन्नौज विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 63 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कन्नौज विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 63 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान गेहूं बेचकर पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मटेहना निवासी किसान दीवान खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह गेहूं बेचने के लिए मिघौली गए थे। गेहूं बेचने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं, किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
