Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, बिना स्वीकृति विकसित किए जा रहे थे भूखंड

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 11:35:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 11:35:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इज्जतनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। Uttar Pradesh: Action taken against four illegal colonies in the Izzatnagar area; plots were being developed without approval.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इज्जतनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। ये कॉलोनियां ग्राम कंजादासपुर और धौरेरामाफी में करीब 22 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही थीं। प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम कंजादासपुर में सिराज द्वारा करीब 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, धौरेरामाफी में रजनीश कुमार द्वारा 3,000 वर्ग मीटर, सत्यपाल द्वारा 8,000 वर्ग मीटर और रवि पटेल द्वारा 5,000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना अनुमति प्लॉटिंग कराई जा रही थी। इन स्थानों पर भूखंडों का चिन्हांकन करने के साथ सड़क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जा रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंडलायुक्त शंभू कुमार की प्रेरणा और BDA उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के निर्देशन में प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया गया। BDA उपाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र की स्वीकृति जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News