-
☰
No image found.
मध्यप्रदेश: थांदला के युवा क्रिकेटर की उपलब्धि पर झाबुआ DCA और हनुमंत क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्यप्रदेश: झाबुआ जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी देवांश डामोर का चयन इंदौर डिविजन अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है।
विस्तार
मध्यप्रदेश: झाबुआ जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी देवांश डामोर का चयन इंदौर डिविजन अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। IDCA द्वारा धार में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह मौका मिला है। प्रतियोगिता में धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन और अलीराजपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। झाबुआ और अलीराजपुर के बीच खेले गए मुकाबले में देवांश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन ने चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धार और खरगोन के बीच हुआ, जिसमें खरगोन की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को IDCA द्वारा इंदौर संभाग की डिविजन टीम में शामिल किया गया। देवांश के चयन पर झाबुआ DCA अध्यक्ष अशोक सिन्हा, सचिव नटवर सिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों और उनके कोच विजय मिस्त्री ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देवांश ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और कोच के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने ऑब्जर्वर देवेंद्र परमार का भी आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि से हनुमंत क्रिकेट एकेडमी थांदला और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में उत्साह है।
