Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धन्वंतरि जयंती पर आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ, 55 वर्षीय महिला का सफल घुटना प्रत्यारोपण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/11/2026 11:21:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:21:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में भगवान धन्वंतरि जी की जयंती पर जनपद बलरामपुर को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिली। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी द्वारा शुक्रवार

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में भगवान धन्वंतरि जी की जयंती पर जनपद बलरामपुर को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिली। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी द्वारा शुक्रवार को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया गया।
आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि जैन जी ने बताया कि यह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण नियंत्रण, उच्चस्तरीय स्वच्छता एवं मरीजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।इस सुविधा के शुरू होने से जनपद में शल्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता एवं चिकित्सालय की क्षमता में वृद्धि होगी। मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी तथा उपयुक्त मामलों में बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी, जिससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से बलरामपुर की जनता को लाभ मिलेगा।

55 वर्षीय महिला की सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी इसी क्रम में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि मिली। 55 वर्षीय महिला की सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। छह वर्षों से घुटने की समस्या से परेशान महिला को नई उम्मीद मिली।जिला मेमोरियल चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. उमेश कुशवाहा एवं उनकी टीम द्वारा 55 वर्षीय महिला का सफल घुटना प्रत्यारोपण किया गया। लंबे समय से घुटने के दर्द एवं चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रही महिला को जिला अस्पताल में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। डीएम ने दिए निर्देश चिकित्सालय में ऑपरेशन थियेटर का निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन, उपकरणों के समुचित रखरखाव एवं मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उक्त अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के उच्चाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी, पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में NH-28 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, लग्जरी बस और ट्रक की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन लोगो की हुई मौत 

उत्तर प्रदेश: धनतेरस पर फर्रुखाबाद में बरसी लक्ष्मी, 80 करोड़ रुपये से अधिक की हुई खरीदारी, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के प्रयासों पर उठे सवाल, स्वीपिंग मशीन से सफाई के दौरान उड़ रही धूल

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, बड़े वाहनों के रूट हुए डायवर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Chhoti Diwali Today: नरक चतुर्दशी को आज देश में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है, जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

उत्तर प्रदेश: मेयर डॉ. उमेश गौतम की एलईडी सौगात से भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्मान की होड़ तेज, सियासी गलियारों में चर्चा


Featured News