Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दवा के पैसे को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by :

  Published by: Surendra Bahadur Yadav ,   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/10/2026 11:44:49 pm Share:
  • Published by.: Surendra Bahadur Yadav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/10/2026 11:44:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा छिजारसी कॉलोनी में आयुर्वेदिक दवा के भुगतान को लेकर हुए विवाद में दुकानदार पर चाकू से हमला करने के मामले में सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा छिजारसी कॉलोनी में आयुर्वेदिक दवा के भुगतान को लेकर हुए विवाद में दुकानदार पर चाकू से हमला करने के मामले में सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कासगंज जिले के जासमई गांव निवासी रेहांशु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि घायल दुकानदार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, छिजारसी कॉलोनी में राहुल आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान चलाता है। नौ अक्टूबर की शाम रेहांशु सिंह उसकी दुकान पर दवा लेने पहुंचा था। बताया गया है कि दवा के भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद रेहांशु कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर वापस आया और राहुल पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू राहुल की गर्दन पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर राहुल को बचाया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल राहुल के परिजनों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राहुल की पत्नी रीमा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर रेहांशु सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। फिलहाल, घायल दुकानदार का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर चुकी है।


Featured News