Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिवसेना का 24वां सामूहिक व्रत पारायण एवं महाआरती कार्यक्रम संपन्न, वीरेंद्र अरोड़ा ने लिया हिंदुत्व सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 12:12:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 12:12:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिव सेना ने तृतीय नवरात्र पत्र के दिन 24 वां सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित करा। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राईव इन 24 में सायं 7:30 बजे से गणेश वंदना और महिषासुर मर्दिनी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिव सेना ने तृतीय नवरात्र पत्र के दिन 24 वां सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित करा। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राईव इन 24 में सायं 7:30 बजे से गणेश वंदना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र से शुरू हुआ, समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का अभिनंदन शिव सैनिकों ने कलावा बांधकर और तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में समाज सेवकों, विभिन्न संगठनों के नेताओं, वरिष्ठ निर्यातकों, उद्यमियों और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने हिंदुओं और समाज की स्थिति पर अपने विचार भी रखे। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मौजूद सभी शिवसैनिकों और  अतिथियों को हिंदुत्व सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उनका धन्यवाद किया। जिला प्रमुख ने बताया कि आगे भी शिवसैनिक हिंदू समाज में से अमीर, गरीब व जातिवाद का भेद मिटाने के लिए अग्रसर होकर काम करेंगे। वक्ताओं के संबोधन बाद पंडित श्री भीमदत्त शर्मा जी द्वारा शंखनाद कर महाआरती की गई 

और माता को महाभोग लगाया गया, जिसके बाद सभी  ने अपने तृतीय नवरात्र व्रत को सामूहिक रूप से विश्राम देते हुए व्रत भोज किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए अमरनाथ दीक्षित जी, पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिंह, डॉ विशेष गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, विधायक रामवीर जी, ज्ञानेंद्र गांधी जी, मनोज अहूजा जी, धीरेंद्र दास जी, डॉ सीपी सिंह, समाजवादी जिलाध्यक्ष जयवीर जी आदि महानगर की विभूतियां भी मौजूद रही। शिवसेना के विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे ,राजीव राठौर,अरुण ठाकुर,राजपाल, आकाश,मयंक,सरदार इंद्रजीत सिंह,जितेंद्र पासी,विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, जीतू, पंकज पाल,विशाल सैनी, राहुल,सुरेश सैनी,जुगनू सोनकर,दीपक,उमेश ठाकुर, पवन रूहेला,महेश,अशोक सैनी,योगेश आनंद,चंचल, नितेश,अमरपाल आदि के साथ सैकड़ो शिव सैनिक मौजूद रहे।

Related News

गुजरात: दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर से सजाई दिवाली, आस्था फाउंडेशन की पहल बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन, जागरूकता अभियान हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में सपा की हुई मासिक बैठक, डॉ. पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय हजारों दीपों से जगमगाया, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश: डीएम ने तुलसीपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश


Featured News