-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे हुए बरामद, व्यापारी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 260 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अवैध पटाखों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान में बिना वैध अनुमति के भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पेटियों और बोरों में रखे करीब 260 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी गंगाराम गुप्ता के रूप में हुई है। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास पिछले साल का फुटकर बिक्री का लाइसेंस था, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिला एक दिन का अवकाश, एसपी की पहल
उत्तर प्रदेश: सिद्धेश्वर धाम में बाबा की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
