-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कादरीगेट पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगढ़ कादरीगेट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगढ़ कादरीगेट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान सर्वेश सिंह पुत्र प्रेमनारायण, निवासी ग्राम अमृतपुर, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में थाना कादरीगेट में मुकदमा संख्या 254/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ थाना अमृतपुर में जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीकेश कुमार, कांस्टेबल डोरीलाल और कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
