Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह सख्त: विकास योजनाओं की रैंकिंग सुधारें अधिकारी, अधूरे निर्माण कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 11:29:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 11:29:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं की रैंकिंग में गिरावट ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने जिले की खराब रैंकिंग पर कड़ी नाराजगी जताई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं की रैंकिंग में गिरावट ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने जिले की खराब रैंकिंग पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं की प्रगति में तत्काल सुधार लाया जाए। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में ढिलाई न बरती जाए और निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। इस दौरान सामने आया कि जिले की रैंकिंग पिछली समीक्षा की तुलना में खराब हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल योजनाओं का संचालन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना भी जरूरी है। अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और जिन योजनाओं में प्रगति कमजोर है, उनकी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएं।

सामूहिक विवाह योजना की रैंकिंग गिरने पर भी नाराजगी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान भी डीएम का सख्त रुख देखने को मिला। योजना में जिले की रैंकिंग गिरने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि जल्द निर्धारित की जाए और पात्र जोड़ों का शत-प्रतिशत विवाह सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कम्पोजिट विद्यालयों के अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई चिंता बैठक में मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कई कार्य अधूरे पाए जाने पर डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। विकास कार्यों को समय से पूरा कराना संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

हर विभाग की प्रगति पर रखी जाए नजर डीएम अविनाश सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। जिन योजनाओं में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति कम है, उनमें तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक में सीडीओ देवयानी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं

मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिला एक दिन का अवकाश, एसपी की पहल

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के नाम पर वसूली का आरोप, नोटिस के बाद भी रोजगार सेवक ने नहीं दिया जवाब, FIR की तैयारी

उत्तर प्रदेश: सिद्धेश्वर धाम में बाबा की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


Featured News