-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम संघर्ष समिति की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज ड्रीम लैंड बैंक्वेट हॉल, लाइनपार में भगवान परशुराम संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सभी पदाधिकारियों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज ड्रीम लैंड बैंक्वेट हॉल, लाइनपार में भगवान परशुराम संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला और संगठन की भूमिका एवं रणनीति पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, एकजुटता और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना समिति की प्राथमिकता है। संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने तथा समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में समिति सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान करेगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों और समाज से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे गए।
बैठक में मुख्य रूप से दुष्यंत कौशल, वाशु शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, राजकुमार शर्मा, निखिल शर्मा, विपिन शर्मा, अवधेश शर्मा, रजत श्रोत्रिय, सूर्या शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, पारस शर्मा, विशाल शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को नई मजबूती प्रदान करना, आपसी एकता बनाए रखना और समाजहित में सामूहिक रूप से कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
