-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: PNB बैंक में 35 करोड़ के कथित गबन का आरोप, खाताधारकों का प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 (Sector Pi-1) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा (ऐच्छर गांव के पास) से एक बड़े वित्तीय घोटाले और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 (Sector Pi-1) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा (ऐच्छर गांव के पास) से एक बड़े वित्तीय घोटाले और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनकी सहमति और अनुमति के बिना उनके खातों से लाखों-करोड़ों रुपये की निकासी की गई है तथा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे अज्ञात खातों में RTGS के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। यह पूरा मामला लगभग 35 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। खाताधारकों का भारी विरोध-प्रदर्शन घोटाले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के दर्जनों प्रभावित खाताधारक और स्थानीय लोग मंगलवार को बैंक परिसर में जमा हो गए। बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा तुरंत वापस लौटाया जाए। मुख्य शिकायतकर्ता: ग्राम बिरौंडी चक्रसैनपुर निवासी श्रीचन्द (पुत्र श्री खचेडू सिंह) समेत कई अन्य खाताधारकों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। जांच अधिकारी नियुक्त: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और निरीक्षक (Inspector) विजय कुमार गुप्ता को इस हाई-प्रोफाइल मामले का जांच अधिकारी (I.O.) नियुक्त किया गया है। बैंक प्रशासन पर उठे सवाल सरकारी बैंक की इस शाखा में हुए इतने बड़े घोटाले के बाद बैंक की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंतरिक कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी रकम का गबन और FD का समय से पहले तुड़वाना संभव नहीं है। पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल मामले के सभी पहलुओं, बैंक स्टेटमेंट, RTGS ट्रांजैक्शन और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
FIR दर्ज: बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप पीड़ित खाताधारकों (जिनमें ग्राम बिरौंडी चक्रसैनपुर, ऐच्छर और साइट-4 आदि क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं) की शिकायत पर पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी (NCRB रिपोर्ट) के अनुसार फर्जी निकासी और गलत पासबुक एंट्री: कई ग्राहकों के खातों से 10 लाख, 22 लाख, 88 लाख और 1 करोड़ रुपये तक की अनाधिकृत निकासी की गई है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने गबन छिपाने के लिए उनकी पासबुक में गलत एंट्री तक दर्ज की थी।
