-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मालपुर ततैरा में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप, ₹80 की शराब ₹90 में बेचने की शिकायत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततैया में स्थित शराब की दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने का आरोप सामने आया है। आरोप ह कि 80 रुपये
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततैया में स्थित शराब की दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने का आरोप सामने आया है। आरोप ह कि 80 रुपये की फुटकर कीमत वाली शराब को 90 रुपये में बेचा जा रहा है। इससे ग्राहकों को निर्धारित कीमत से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे इस मामले ने शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मालपुर पुलिस चौकी के नजदीक इस तरह की कथित ओवररेटिंग हो रही है। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने, शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
