Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 4.50 लाख रुपये और जेवरात ले जाने की शिकायत दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/10/2026 03:35:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/10/2026 03:35:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उनसी निवासी एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उनसी निवासी एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिता के अनुसार 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसमें आरोपी के एक रिश्तेदार और एक अज्ञात महिला ने भी सहयोग किया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी घर में रखे प्लॉट बिक्री के 4.50 लाख रुपये नकद, सोने की चार चूड़ियां, एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी भी साथ ले गई है। पिता ने आरोपी पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related News

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News