-
☰
No image found.
राजस्थान: स्पीकर वासुदेव देवनानी से मिले कराटे खिलाड़ी, सफलता के लिए दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां विधानसभा में कराटे के नौ खिलाडियों ने मुलाकात की। ये खिलाडी रॉयल राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे है।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां विधानसभा में कराटे के नौ खिलाडियों ने मुलाकात की। ये खिलाडी रॉयल राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे है। श्री देवनानी ने रॉयल राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में खिलाडियों को मिले प्रमाण पत्रों का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने बच्चों को भविष्य में निरन्तर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने खिलाडियों से संवाद करते हुए खेलों के प्रति उनकी रुचि और कराटे के अभ्यास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल बच्चों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ ही मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करते हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। निरंतर अभ्यास, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए आगे बढ़ने और विद्यालय, परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके कोच दिनेश डाबी तथा शिक्षिकाएं मंजू गौड़ और मोनिका भी उपस्थित थी।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
