Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बोलेरो डीआई चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; चोरी का वाहन बरामद

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/10/2026 10:31:54 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/10/2026 10:31:54 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे वि

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरविजन में श्री अचलाराम निपु. थानाधिकारी गिड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त श्रवणकुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीसुदा वाहन बोलेरो डीआई बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। 

ज्ञात रहे कि दिनांक 09.10.2026 को प्रार्थी गुणेशाराम पुत्र आसुराम, जाति जाट, उम्र 45 वर्ष, निवासी केसुम्बला भाटियान, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा ने थाना गिड़ा पर एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की कि दिनांक 08.10.2026 की शाम को सरहद केसुम्बला भाटियान स्थित उसकी दुकान के आगे बने टीनशेड में खड़ी उसकी बोलेरो डीआई वाहन संख्या आरजे 04 यूए 3185 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना गिड़ा में प्रकरण संख्या 114/2026, अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 दर्ज कर प्रकरण में अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं माल मुलजिम की तलाश पतारसी शुरु की गई। 

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा परम्परागत पुलिसिंग, आसूचना संकलन एवं मामूरा मुखबिरान से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध श्रवणकुमार पुत्र ओमाराम, उम्र 19 वर्ष, पेशा वेल्डिंग कार्य, जाति सुथार, निवासी सूंथला, सवाऊ मूलराज, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा की तलाश की गई। संदिग्ध श्रवणकुमार शातिर होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सतत् प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 17.10.2026 को उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही से चोरी किया गया बोलेरो डीआई वाहन संख्या आरजे 04 यूए 3185 बरामद किया गया। बाद अनुसंधान अभियुक्त श्रवणकुमार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं

मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिला एक दिन का अवकाश, एसपी की पहल

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के नाम पर वसूली का आरोप, नोटिस के बाद भी रोजगार सेवक ने नहीं दिया जवाब, FIR की तैयारी

उत्तर प्रदेश: सिद्धेश्वर धाम में बाबा की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी और एडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक


Featured News