-
☰
No image found.
राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नौ देवी मंदिरों में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की करी कामना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर और आसपास के नौ देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश और शहर के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर और आसपास के नौ देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश और शहर के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। वासुदेव देवनानी ने वरुण सागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर, पुष्कर रोड के नौसर माता मंदिर, भक्ति धाम स्थित माताजी मंदिर, नगीना बाग के जत्तोई दरबार, बजरंगगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर, चांद बावड़ी और रामगंज के काली माता मंदिरों सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने मां के समक्ष शीश नवाकर जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से श्रद्धालुओं को आत्मबल, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। देवी के विभिन्न स्वरूप साहस, संयम, ज्ञान, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अराजकता से दूर रहकर देश की उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत बनाए रखना भी जरूरी है। देवनानी ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और राजस्थान के निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
