-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न, अव्यवस्थाओं के बीच पहुज नदी में हुआ विसर्जन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुख्य आकर्षण मां काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राओं को लेकर लोगों में देखने को मिला। अपराह्न तीन बजे के बाद वाल्मीकि समाज और पौने पांच बजे खटीक समाज द्वारा विराजित देवी काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुख्य आकर्षण मां काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राओं को लेकर लोगों में देखने को मिला। अपराह्न तीन बजे के बाद वाल्मीकि समाज और पौने पांच बजे खटीक समाज द्वारा विराजित देवी काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं आरंभ हुईं। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क के दोनों तरफ और प्रतिमाओं के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान इन प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस को रास्ता देने विधायक कालोनी, चतुर्भुज मंदिर, आदि सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विसर्जन हेतु जा रही देवी प्रतिमा जुलूसों को रास्ते में रोकना पड़ा। सभी देवी प्रतिमाएं शाहपुर रपटा से दाक्षिण तरफ पहुज नदी पर पहुंचीं। यहां विधि विधान से इनका पूजन कर इनका विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान यहां आपदा प्रबंधन के आठ सदस्यीय दल को यहां तैनात किया गया था। इस मामले में इस दल के सदस्य राहुल नागिल ने बताया कि उनके दल को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान ये लोग लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा के अन्य संसाधनों के साथ विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। प्रशासनिक कुप्रबंधन प्रशासन ने पहुज नदी किनारे जहां विसर्जन स्थल तय किया गया था। वहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई थी। रपटे पर गहरे गड्ढों के बावजूद उन पर डस्ट नहीं बिछाई गई। इस कारण विशेषकर काली प्रतिमा कंधे पर उठाकर चलने वालों को बड़ी सावधानी से यह रपटा पार कर रहे थे। इसी प्रकार रास्ते में भी प्रकाश व्यवस्था की अपर्याप्त व्यवस्था रही। इस मामले में लोगों का कहना था कि प्रशासन दावे तो बहुत करता है। लेकिन जमीनी धरातल पर उसका काम नजर नहीं आता। विसर्जन यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की व्यवस्था अप्रभावी रही। जुलूस के बीच वाहन चालकों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
